अवनीश कुमार|
पुनः संशोधित शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (18:46 IST)
ब्राह्मणों का हुआ है सबसे ज्यादा उत्पीड़न : उन्होंने कहा की प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न ब्राह्मणों का ही हुआ है। उनकी हत्या कराई गई हैं। अमर दुबे की पत्नी को अपराधी बना दिया गया। ब्राह्मण समाज यह अन्याय देख रहा है। वह समय आने पर निर्णय लेगा।भाजपा सरकार ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।
सरकार की है चालबाजी : उन्होंने कहा कि कृषि के काले कानून को वापस लेने में भी सरकार चालबाजी कर रही है।चुनाव बाद फिर से ऐसे कानून लगा देगी।प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वह संकल्प लेकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव में अभी से तैयारी शुरू कर दे। इसके लिए बूथ कमेटी व पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।