टोक्यो ओलंपिक में गया 128 भारतीय एथलीटों का सबसे बड़ा दल अब दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कर चुका है। जैसे एथलीट भारत से गए थे वैसे ही यह एथलीट अलग अलग जत्थे में भारत आ रहे हैं। सबसे पहले सपोर्ट स्टाफ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद जानकारी मिली की हॉकी टीम आने वाली है।
अंतिम दिन भारत के लिए एतिहासिक प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर थे। नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए 100 साल से भी अधिक बाद एथलेटिक्स में मेडल लाने का सपना पूरा किया। वह भी मेडल का रंग गोल्ड होना और भी विशेष बनाता है।
The Champions return! @rawatrahul9 gets us #Exclusive details from inside the airport. (@PreetiChoudhry)#IndiaTodayExclusive #Tokyo2020 #TokyoOlympics2020 #Delhi pic.twitter.com/yhQna9rU2E
— IndiaToday (@IndiaToday) August 9, 2021
गौरतलब है कि मेडल जीतकर सबसे पहले स्वेदश आने वाला एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू थी जो दूसरे दिन ही टोक्यो से भारत रवाना हो गई थी। इसके करीब एक हफ्ते बाद पीवी सिंधु ने पिछली बार की तरह दूसरा मेडल जीता था और वह भी करीब 1 हफ्ते पहले भारत आ गई थी।
बाकी के पांच पदक विजेताओं के दर्शन उनके फैंस आज लेंगे। इस कारण एयरपोर्ट पर काफी भीड़ है और भारत माता की जय के नारे लगने शुरु हो गए हैं। एयरपोर्ट पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को कैमरे में कैद करना चाहते हैं।
स्वागत है सूरमा | मेडल जीतकर देश का नाम ऊंचा कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं देश के लोग...
— ABP News (@ABPNews) August 9, 2021
देखिए सीधी तस्वीर...@ShobhnaYadava @gyanendrat1 https://t.co/smwhXUzF4C pic.twitter.com/dUnypMrnJ5
सबसे ज्यादा उत्सुकता हॉकी टीम के सदस्यों के लिए देखी जा सकती है, जिस टीम ने 41 साल और 9 ओलंपिक के पदक के सूखे को टोक्यो ओलंपिक में खत्म किया था। जिन खिलाड़ियो को टीवी पर देखा और ट्विटर पर तारीफ की उन खिलाड़ियो को फैंस अपनी आंखो से देख हौसला अफजाई करने के लिए एकत्रित हुए।ताजा जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा और उसके बाद ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे।(वेबदुनिया डेस्क)