ALSO READ:
उत्तराखंड : हरक सिंह रावत को BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, मंत्री पद से भी बर्खास्त, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
उत्तराखंड : हरक सिंह रावत को BJP ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, मंत्री पद से भी बर्खास्त, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सरिता आर्य महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष थीं। 2 दिन पूर्व सरिता आर्य ने कहा था कि अगर भाजपा उनको टिकट देगी तो वे भाजपा ज्वॉइन कर लेंगी। उनके भाजपा ज्वॉइन करने से पूर्व कांग्रेस ने उन्हें सभी पदों से निष्कासित कर दिया है।
सरिता पिछले 5 सालों से इस विधानसभा सीट से तैयारी कर रही हैं लेकिन कुछ महीने पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घरवापसी के बाद सरिता आर्य के टिकट कटने की चर्चाएं जोरों-शोरों पर थीं, क्योंकि संजीव आर्य ने साल 2017 में इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। ऐसे में अब जब संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं तो वे भी उसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।