युमना के पानी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। प्रदूषित हो चुके यमुना के जल में महिलाओं ने छठ का पर्व मनाया और आस्था की डुबकी लगाई।
फैक्टरियों, रंगाई उद्योगों, धोबी घाटों और घरों में प्रयोग होने वाले डिटर्जेंट के कारण अपशिष्ट जल में फॉस्फेट की मात्रा अधिक हो जाती है, जो यमुना में जहरीला झाग बनाता है।

कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग वाले पानी की मोटी परत देखने का मिली।
People take dip in Yamuna river near Kalindi Kunj in Delhi on the first day of #ChhathPuja amid toxic foam pic.twitter.com/nrmzckRgdq
— ANI (@ANI) November 8, 2021
सोमवार सुबह छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत की शुरुआत होने के साथ ही यमुना नदी में नहाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच कुछ महिलाओं ने स्नान किया और भगवान सूर्य की पूजा की।