अर्जुन सिंह ने TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और ममता की पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
अर्जुन सिंह लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है।
वे 2019 में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने 2019 में उन्हें बैरकपुर से टिकट भी दे दिया था और वो पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को हराकर सांसद चुने गए थे।