9 दिन यानी हिन्दी माह चैत्र और आश्विन के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी पहली तिथि से 9वीं तिथि तक प्रत्येक दिन की 1 देवी मतलब 9 द्वार वाले दुर्ग के भीतर रहने वाली जीवनी शक्तिरूपी दुर्गा के 9 रूप हैं-इनका 9 जड़ी-बूटियों या खास व्रत की चीजों से भी संबंध है जिन्हें नवरात्र के व्रत में प्रयोग किया जाता है-क्रमश: ये 9 प्राकृतिक व्रत खाद्य पदार्थ हैं।
1. | शैलपुत्री |
2. | ब्रह्मचारिणी |
3. | चन्द्रघंटा |
4. | कूष्मांडा |
5. | स्कंदमाता |
6. | कात्यायनी |
7. | कालरात्रि |
8. | महागौरी |
9. | सिद्धिदात्री |
****
1. | कुट्टू (शैलान्न) (शैलपुत्री) |
2. | दूध-दही (ब्रह्मचारिणी) |
3. | चौलाई (चन्द्रघंटा) |
4. | पेठा (कूष्मांडा) |
5. | श्यामक चावल (स्कंदमाता) |
6. | हरी तरकारी (कात्यायनी) |
7. | कालीमिर्च व तुलसी (कालरात्रि) |
8. | साबूदाना (महागौरी) |
9. | आंवला (सिद्धिदात्री) |