इन 5 ग्रहों के एक सीध में आने वाली घटना को देखने के लिए सबसे अच्छा 24 जून 2022 को तड़के 3:39 बजे से लेकर 27 जून के सूर्योदय 4:43 बजे के बीच होगा।
इसमें बृहस्पति 1:05 बजे, मंगल 1:44 बजे, शुक्र 3:33 बजे और अंत में बुध 4.11 बजे नजर आएंगे। इससे पहले यह अद्भुत संयोग 18 साल पहल देखा गया था। यदि अब इस मौके को चूक जाते हैं तो इसके लिए 18 साल इंतजार करना होगा।
ग्रहों के इस संयोग को दूरबीन के बिना भी देखा जा सकता है। शुक्रवार से शुरू हुआ यह अद्भुत नजारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक दिखाई देगा। विज्ञान की भाषा में इसे ग्रहों का संगम कहा जाता है।