हाल ही में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें वे गुस्सा हो गए, वो भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से।
आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये दिलचस्प वाकया।
दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल चल रहा था। इसी दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। मामला हिन्दी और अंग्रेजी भाषा को लेकर था। इसकी वजह से दोनों के बीच जमकर तनाव महसूस किया गया।
गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान शशि थरूर ने अंग्रेजी भाषा में सवाल पूछा था, जिसका जवाब केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हिंदी में देना शुरू किया। जैसे ही सिंधिया ने जवाब देना शुरू किया तो थरूर भड़क गए और इसे अपमान तक कह डाला। उन्होंने कहा कि मंत्री तो अंग्रेजी बोलते हैं। कृपया हिंदी में जवाब न दें।
सिंधिया ने भी किया पलटवार
इस पर जवाब में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी थरूर पर पलटवार कर दिया। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अजीब है।
यदि मैं हिंदी में बोलता हूं, तो सदन के सदस्य को आपत्ति है? जबकि सदन में एक अनुवादक भी है। हालांकि शशि थरूर की टिप्पणी के तुरंत बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह अपमान नहीं है।