पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विभा पटेल और हम सब मिलकर भोपाल का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि विभा पटेल पहले भी शहर की महापौर रह चुकी हैं, उन्हें विकास कार्य करने का अनुभव है। कांग्रेस की महापौर भोपाल का विकास उस स्तर पर करेंगी, जैसा विकास राजधानी का होना चाहिए।
कमलनाथ ने कहा कि पंचायत चुनाव में ही मध्य प्रदेश की जनता ने स्पष्ट कर दिया है की जनता कांग्रेस के साथ है। भाजपा सरकार की ओर से पुलिस, पैसा और प्रशासन के दुरुपयोग के बावजूद पंचायत चुनाव में जनता कांग्रेस के साथ आई है। जो काम गांव की जनता ने किया है, वही काम पूरे प्रदेश के नगरों की जनता भी करने वाली है।

कांग्रेस के संकल्प पत्र की मुख्य वादे-
-हाउस टैक्स और पानी के बिल को आधा करना
-फ्री वाईफाई की सुविधा
-मेयर हेल्पलाइन से समस्याओं का निराकरण
-पेयजल एवं सीवर समस्या को योजनाबद्ध तरीके से हल
-सीनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 5 प्रतिशत की छूट
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नेटवर्क को आधुनिक करना
-धूल मुक्त भोपाल-भूल मुक्त नगर निगम
-बड़े तालाब और कोलार से पानी सप्लाई नेटवर्क को नर्मदा जल के नेटवर्क से जोड़ना
-बारिश के दौरान जगह-जगह होने वाले जलभराव की समस्या का हरसंभव समाधान अवैध कॉलोनियों को वैध करना।