नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किएए हैं। इसके अनुसार आज 19 नवंबर को भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। पिछले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद इस महीने कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
सरकार ने दिवाली के 1 दिन पहले पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था। इसके बाद से लगभग कीमतें कि सरकार के ऐलान के बाद से ही ईंधन के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं। यूपी समेत कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से कम पर मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी के कारण आई थी।