कई मामलों में आंखों से इस सफेद पदार्थ के निकलने का कारण सिबेशस ग्रंथिकाएं होती हैं। इन ग्रंथिकाओं के अत्यधिक स्त्रवण से ऐसा होता है, लेकिन यह किसी प्रकार से भी हानिकारक नहीं होता, अगर सीमित समय तक हो तो।
इसके विपरीत अगर लंबे समय तक लगातार आंखों से यह सफेद स्त्राव हो, तो यह अंडरलाइंग इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में समस्या को पहचान कर जल्द से जल्द इसका इलाज कराना आवश्यक है। जानिए इसके अन्य कारण भी -
1 कंजक्टिवा - कंजक्टिवा के कारण ऐसा होना स्वभाविक है। जब गंदगी, बैक्टीरिया या धूल कण कंजक्टिवा को प्रभावित करते हैं, तो कंजक्टिवाइटिस की संभावना बढ़ जाती है, जिसमें आंखों से पानी आना, सफेद डिस्चार्ज होला व लाल आंखें होना आम बात है।