मिस यूनिवर्स की टॉप-3 की रेस में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और पैराग्वे की प्रतिभागी थीं, लेकिन हरनाज संधू ने सभी को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। 21 साल की हरनाज संधू का जन्म चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ है।
हरनाज संधू बचपन से ही अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा है साथ ही वह अपने फैशन को लेकर भी काफी गंभीर थीं। उन्होंने कई ब्यूटी इवेंट्स में भाग लिया हैं।
हरनाज ने 17 साल की उम्र में साल 2021 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीत था। इस बड़ी उपलब्धि के बाद उन्होंने साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का ताज जीता। इसके बाद वह मिस इंडिया 2019 इवेंट का भी हिस्सा बनी थी। इस इवेंट में वह टॉप 12 में जगह बनाने में कामयाब भी हुईं थीं।
