अब इंतजार हो रहा है नागिन के छठे सीजन का। इसका प्रोमो रिलीज हो गया है। नागिन6 का प्रोमो रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। मजाक भी बनाया गया। लेकिन इससे पता चलता है कि लोग इसे इग्नोर नहीं करते हैं। यह जरूर देखते हैं कि अब की बार क्या दिखाया जाएगा।
बहरहाल, इस बार कहानी की झलक नागिन 6 के प्रोमो से मिलती है। इस बार कल्पना के साथ रियलिटी भी डाल दी गई है। सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया पिछले दो वर्षों से कोविड 19 नामक महामारी से जूझ रही है। तो इस बार नागिन 6 में भी महामारी नजर आएगी।
प्रोमो से पता चलता है कि पड़ोसी देश ने भारत में महामारी फैला दी है और इस बार नागिन अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए लड़ेगी। यानी देशभक्ति का भी तड़का है। तो, जहर ही जहर को मारता है इसलिए नागिन इस महामारी से लड़ेगी और उम्मीद है कि जीतेगी भी।