भगवंत मान का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में 1972 में हुआ था। भगवंत मान ने 90 के दशक में एक्टिंग और कॉमेडी करना शुरू किया था। 1994 में उन्होंने कचहरी नाम की फिल्म में पहली बार काम किया। भगवंत ने 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

भगवंत मान ने साल 2012 में राजनीति में एंट्री की थी। वह मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से जुड़े। मान ने 2012 में पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल से खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन तब वह हार गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट से 2014 और 2019 में पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी की तरफ से धूरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं।