sal ka pahla surya grahan 2022
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव 2022 (Solar Eclipse Effects On Zodiac Signs):
मेष : आर्थिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ : अनावश्यक तनाव रहेगा और आत्मविश्वास कमजोर हो जाएगा। इसके लिए सावधानी से आगे बढ़ें।
मिथुन : आपको हर मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। घटना दुर्घटना से बचें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
कर्क : आपके लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। धन संबंधी समस्या खत्म होंगी।
सिंह : व्यापारी को इससे लाभ होगा। हालांकि किसी भी प्रकार के निवेश का जोखिम न उठाएं।
कन्या : कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें। जहां हैं वहीं टीके रहें।
तुला : आपके लिए यह समय थोड़ा कठिन रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक : नौकरी या व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे समय में विनम्र और मिलनसार बनकर रहें।
धनु : आपकी सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजयी प्राप्त होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर : शेयर बाजार या सट्टा बाजार से पैसा लगाने से बच कर रहें। परिवार के बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ : वाद-विवाद, घटना-दुर्घटना से से बचकर रहें। निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में सतर्क रहें।
मीन : आपके लिए यह ग्रहण शुभ है। निवेश में लाभ मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा।
इन 4 राशियों को रहना होगा ज्यादा सावधान : मेष, वृषभ, मिथुन और वृश्चिक वाले सावधान रहें।