WD |
दीपिका पादुकोण द्वारा किया गया ‘दम मारो दम’ का आइटम सांग इन दिनों गजब ढा रहा है। प्रोमो देखकर ही लोग दीपिका की सेक्सी अदाओं पर घायल हो गए हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका के एक्स प्रेमी रणबीर कपूर को भी यह गाना बेहद पसंद आया है। वे दीपिका के डांस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दीपिका को एसएमएस कर बधाई दे डाली। ये बात दीपिका ने चहकते हुए लोगों को बताई। एमएमएस में और क्या लिखा था इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी।