IFM
सलमान को अपने बीच आता देख आलिया और अर्जुन कपूर बेहद उत्साहित हो गए। दोनों ने सलमान के साथ फोटो भी खिंचवाया। गौरतलब है कि सलमान के अर्जुन कपूर बेहद नजदीक हैं और उन्हें फिल्मों में अभिनय करने के लिए सलमान ने ही प्रेरित किया था। उस समय अर्जुन का वजन बहुत ज्यादा था और सलमान ने उनका वजन कम करने में मदद भी की थी।
दोनों कई बार मिले हैं, लेकिन अब तक अर्जुन और सलमान का एक भी फोटो साथ में नहीं है। अर्जुन ने मौके का फायदा उठाते हुए सलमान के साथ फोटो उतरवाया।