महिला और पुरूषों के बीच होने वाले भेदभाव की लकीरें शहरों में कम होने लगी है। पुरुष प्रधान का तमगा महिलाएं अपने बूते पर खड़ें होकर उसे
साफ करने की कोशिश कर रही है। कॉफमैन फेलो रिसर्च सेंटर द्वारा एक रिसर्च की गई थी। जिसमें सामने आया कि निवेशक ऐसी कंपनियों में
पहले निवेश करते हैं जहां पर मुख्य रूप से महिला भागीदारी भी होती है। शोध के मुताबिक महिलाओं वाले स्टार्टअप पर निवेशकों को ज्यादा
भरोसा होता है। आइए जानते हैं महिला दिवस पर जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में हैं...और वे बड़े अच्छे से इसका नेतृत्व कर रही है।
1. फाल्गुनी नायर (Nykaa) - Nykaa ब्यूटी प्रोडक्ट्स की शुरुआत 2012 से की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी
महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है नायका।
2. देविता सराफ VU Technologies - देविता सराफ आज कई सारी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। 24 साल की उम्र में स्मार्ट
टीवी बनाने की शुरुआत की थी। 2019 में फॉर्च्यून इंडिया की भारत की सबसे ताकतवर 50 महिलाओं में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। वीयू टेक्नोलॉजी का सालाना टर्नओवर करीब 130 मिलियन डॉलर है।
3.सूची मुखर्जी,
Limeroad.com - सूची मुखर्जी
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और की संस्थापक और CEO हो। सूची ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है।
4. सबीना चोपड़ा - यात्रा.कॉम देश के प्रसिद्ध वेब पोर्टल में से एक है। साल 2006 में टूर एण्ड ट्रेवल्स के नाम से इसकी स्थापना की गई थी।
सबीना इसकी सह संस्थापक है।
5.सैरी चहल sheroes.com - ये एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉमर्म है जिसे महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। इस साइट परमहिलाएं अपने विचार भी साझा कर सकती है और अपने प्रोड्क्ट भी भेज सकती है। साथ ही महिलाएं लोन भी ले सकती है। साल 2012 में
सैरी चहल को पावरफुल बिजनेस वुमन के तौर पर चुना गया था।
6. नीरू शर्मा infibeam.com - यह एक ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म है। यह कंपनी दूसरी कंपनियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याओंको दूर करने में मदद करती है। साल 2011 में इस कंपनी की स्थापना की गई।
7. ऋचा कार Zivame - यह एक फेमस लॉन्जरी ब्रैंड है। हालांकि ऋचा ने जब यह शुरू किया था तो उन्हें कई सारी दिक्कतों का सामना
करना पड़ा था। लेकिन वह सिर्फ आगे बढ़ी। साल 2011 में इसकी स्थापना की गई। आज उनके लाखों कस्टमर है।
8. राधिका घई अग्रवाल - ShopClues - यह भी एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है। जिसकी स्थापना साल 2011 में की गई थी। राधिकाकंपनी की सह-संस्थापकों में से एक हैं।
9. जया झा Pothi.COM - यह बिल्कुल नया कॉनसेप्ट है। इस वेबसाइट पर लोग अपनी पुस्तकें मुद्रित और प्रकाशित भी कर सकते हैं।
जया झा इसकी
सह-संस्थापक है और वह स्वयं भी लेखिका है।
10. श्रद्धा शर्मा Yourstory - यह काफी लोकप्रिय वेबसाइट है। इस पर कई सारी मोटिवेशनल, सूचनात्मक, स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योर्स
से जुड़ी जानकारियां पढ़ने को मिलती है। साल 2008 में इसकी स्थापना की गई थी। श्रद्धा एक जानी-मानी पत्रकार भी रह चुकी है।