केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 83 लाख 88 हजार 246 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके सायं ही शुक्रवार सुबह 7 बजे तक 120 करोड़ 27 लाख 3 हजार 659 कोविड टीके दिए जा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9868 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 39 लाख 77 हजार 830 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 10549 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख 10 हजार 133 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।
120 करोड़ वैक्सीन डोज!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 25, 2021
With over 120 crore #COVID19 vaccine doses administered so far, PM @NarendraModi Ji's #HarGharDastak campaign is further strengthening India's fight against the pandemic. pic.twitter.com/jpZaO3aOML
यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 488 लोगों की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है।
देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 81 हजार 246 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 63 करोड़ 71 लाख 6 हजार 9 कोविड परीक्षण किए हैं।