आईपीएल 2022 में अपनी आग उगलती गेंदो से सबको प्रभावित करने वाले उमरान मलिक ने इस कारण ही प्रसिद्धी पाई है। यही कारण रहा कि यह खबर सोशल मीडिया पर तुरंत फैल गई।
HolyUmran Malik on 163.7 on the Day 2nd practice session pic.twitter.com/stMN8qXcTp
— Uranium 235 (@AmalJohnBinoy) June 7, 2022
163.7 KMPH seriously
— | | Prajwal K | (@prajk_23) June 7, 2022
Such insane pace + perfect line & length + Australian bouncy track is lit
Umran Malik the speedster
#163.7 #Pace #UmranMalik pic.twitter.com/Hi7OThjjIq
हालांकि अगर सच की तह तक जाए तो इस खबर की अभी तक बोर्ड, कोच या फिर कप्तान ने पुष्टि नहीं की है। यह खबर दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका को आतंकित करने के लिए काफी थी फिर भी इन किसी ने भी इस बात पर चर्चा नहीं की तो इस खबर के झूठे होने के पूरे आसार हैं। उमरान मलिक की फ्रैंचाइजी ने भी इस तथ्य को शेयर नहीं किया।Psyche !!! 163.7 kmph delivery by Umran Malik in the Nets
— Yorky (@be_yorky) June 8, 2022
Meanwhile Shoaib Akhtar : pic.twitter.com/3WZqHwR2H9
157 से एकदम 163 तक जाना असंभव के करीब
उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में अपनी सबसे तेज गेंद 157 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली थी। टूर्नामेंट के फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन ने .3 के अंतर से उनसे आगे निकल गए। इससे पहले उमरान मलिक 160 के आंकडें को भी नहीं छू पाए हैं। तो इसे अभी तक अफवाह समझने में ही भलाई है।

उमरान को पदार्पण के लिये इंतजार करना पड़ सकता है , द्रविड़ ने दिये संकेत
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हमेशा निरंतरता पर भरोसा किया है और उन्होंने मंगलवार को साफ संकेत दिये कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अपनी बारी आने के लिये इंतजार करना पड़ सकता है।उन्होंने उमरान के बारे में पूछे जाने पर कहा , हमें देखना होगा कि उसे खेलने का कितना समय दे सकते हैं। हमारे पास बड़ी टीम है और हर कोई अंतिम एकादश में नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा , मुझे निरंतरता पसंद है और मैं लोगों को समय देने में विश्वास करता हूं। अर्शदीप ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह भी उम्दा खिलाड़ी है।
उन्होंने उमरान की तारीफ करते हुए कहा , वह काफी तेज गेंदबाजी करता है। आईपीएल में भारतीय गेंदबाजों को इतनी तेज गेंदबाजी करते देखकर अच्छा लगा । वह जितना अधिक खेलेगा , उतना निखरेगा। मैं चाहूंगा कि वह टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करे।