11. सांप-सीढ़ी : सांप-सीढ़ी या स्नेक लैडर का गेम उस दौर के बच्चों का पसंदीदा खेल हुआ करता था। यह एक ऐसा बोर्ड गेम था जिसमें खिलाडी को पांसे के अनुसार आगे बढ़ना होता था। जिस घर में उनका पांसा उन्हें पहुंचाता था उसके हिसाब से सीढ़ी होने पर कई घर उपर जाने को मिलता था और सांप होने पर गोटी की मौत हो जाती थी।
12. कैरम : कैरम एक तरह का बोर्ड गेम था और इसके लिए बोर्ड, गोटियां और स्ट्राइकर कुछ अलग व्यवस्था होती थीं। यह अन्य बोर्ड गेम्स के मुकाबले महंगा होता था और सभी घरों में उपलब्ध नहीं था। इसमें गोटियां गोल लकड़ी की बनी होती थीं और एक खास तरह के उंगली के एक्शन से बोर्ड पर तेजी से सरकती थीं। इन्हें बोर्ड के चार किनारों पर बने छेदों में गिराना होता था। एक गोटी को रानी कहते थे। इसके खास नियम थे जिन पर चलकर जीत होती थी।
अगले पेज पर कंचे और गिल्ली डंडा...