इस वीडियो में एक बंदर पिंजरे के ऊपर बैठा है और उसके हाथ में एक शख्स का चश्मा दिख रहा है। दरअसल, बंदर ने एक शख्स का चश्मा चुरा लिया और सीधे पिंजरे के ऊपर चढ़ गया। काफी कोशिशों के बाद जब शख्स अपना चश्मा नहीं हासिल कर पाया तो उसे बंदर को 'घूस' देनी पड़ी।
बंदर को घूस के तौर पर फ्रूटी का एक डिब्बा दिया और जैसे ही बंदर ने उसे देखा, वैसे ही उसने चश्मा शख्स के पास फेंक दिया। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो के साथ रुपिन शर्मा ने लिखा- “स्मार्ट, एक हाथ दो, एक हाथ लो!”
वीडियो पर कई लोग ये कह रहे हैं कि बंदर भी वक्त के साथ इंसानों की तरह चालाक होते जा रहे हैं। उन्हें समझ आता है कि क्या चीज उनके काम की है और क्या नहीं।
इसी मौके पर कई लोग पुराना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें एक महिला अपनी कार के पास कई बंदरों को बुलाकर उन्हें खाना दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला बंदरों को पिज्जा और बर्गर खिला रही है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि हमें बंदरों को ऐसी चीजें नहीं खिलानी चाहिए, जिससे कि उनकी फूड हैबिट्स बदल जाएं और उन्हें ये सब नुकसान करे।
Smart
Ek haath do,
Ek haath lo
pic.twitter.com/JHNnYUkDEw — Rupin Sharma IPS (@rupin1992) October 28, 2021