इसमें हेल्थ और फिटनेस से संबंधित फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन में एक बॉडी टेम्परेचर सेंसर के साथ आता है। Realme TechLife Watch SZ100 में कर्व्ड डिस्प्ले वाला आयताकार डायल है, जो स्मार्टवॉच को प्रीमियम लुक देता है। Realme की नई वॉच ऐपल वॉच के समान दिखती है, इसमें किनारे पर एक क्राउन की बजाय एक बटन होता है।
24 स्पोर्ट्स मोड :
Realme TechLife Watch SZ100 में 24 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिनमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, फुटबॉल, योगा और डांसिंग शामिल हैं। स्मार्टवॉच में म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, टाइमर, अलार्म वॉच, मौसम की जानकारी, टॉर्च और फाइंडिंग द फोन जैसे ऑप्शंस भी मिलते हैं। घड़ी पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती बता दें कि Realme TechLife Watch SZ100 को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 12 दिनों तक चलती है।

क्या हैं फीचर्स : रियलमी की रियलमी टेकलाइफ वॉच SZ100 में 1.69 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 240x480 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 218ppi है। यह डिस्प्ले 530nits की पीक ब्राइटनेस भी देता है। Realme का दावा है कि TechLife Watch SZ100 स्मार्टवॉच 110 से अधिक वॉच फेस को सपोर्ट करता है, जिनमें से सभी को कस्टमाइज किया जा सकता है।
नींद की निगरानी और टेम्पेचर : TechLife Watch SZ100 में मिलने वाले स्वास्थ्य फीचर्स में हृदय गति की निगरानी, ब्लड ऑक्सीजन स्तर की निगरानी, शरीर के तापमान की निगरानी और नींद की निगरानी शामिल है। कंपनी के मुताबिक TechLife Watch SZ100 स्मार्टवॉच का बॉडी टेम्परेचर सेंसर खासतौर पर केवल त्वचा के तापमान को मापता है।