नई दिल्ली। दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने आप नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी संपत्ति सील कर दी। ताहिर पर पुलिस कार्रवाई से फिल्मकार जावेद अख्तर खासे नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी नाराजगी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।
जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'कई मरे, कई घायल हुए। कई घर जलाए गए। कई दुकानों को लूटा गया। कई लोग बेसहारा हो गए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस की इस सजगता पर मैं नतमस्तक हूं।'

एक अन्य ट्वीट में कहा गया, यदि आप समझते हैं कि आतंकियों ने सिर्फ बंदूकें उठाई हैं तो आप गलत हैं, कुछ ने कलम, कैमरे और न्यूज एंकरिंग सीट भी उठा रखी है...!
ट्विटर पर लोगों ने कहा कि दंगों का मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन ही है। FIR हुई, बचाव में अब धीरे-धीरे टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय होने लगेगी।