FC |
अपनी मधुर आवाज में गाए गीतों के जरिये किशोर कुमार आज भी हमारे आसपास मौजूद हैं। पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी उनकी आवाज की दीवानी है। उनके जन्मदिवस पर पेश है किशोर की कुछ खास बातें।
रशोकि रमाकु
अटपटी बातों को अपने चटपटे अंदाज में कहना किशोर कुमार का फितूर था। खासकर गीतों की पंक्ति को दाएँ से बाएँ गाने में उन्होंने महारत हासिल कर ली थी। नाम पूछने पर कहते थे- रशोकि रमाकु।
ब्राण्ड नेम किशोर कुमार
पिछले पचपन सालों से एक ब्रांड-नेम के रूप में हमारे आसपास मौजूद हैं। पिछले दिनों के-फॉर किशोर ने लहर फैला दी थी। किशोर हास्य सम्राट भी थे और जीनियस पार्श्वगायक भी।