बुधादित्य योग: बुधादित्य नाम से विख्यात यह योग अलग-अलग भावों में अतिविशिष्ट फल प्रदान करने वाला होता है। इस योग को शुभ माना जाता है। यह योग जिस भी राशि में बन रहा है उसे और उसकी मित्र राशि सहित दृष्टि भाव जहां पर है उसे विशेष फल प्रदान करता है।
10 शुभ फल :
1. धन समृद्धि प्राप्त होती है।
2. मान-सम्मान, यश और प्रसिद्ध बढ़ती है।
3. सरकारी पद पाने में सफल होता है।
4. बुद्धि तेजी होती है।
5. वाणी प्रखर होती है।
6. नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।
7. उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।
8. व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।
9. जातक कला और संगीत का प्रेमी होता है।
10. जातक को जीवन में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है।