FILE
मिथुन- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी बुध है। ऐसे जातक स्थूल शरीर वाले व द्विस्वभाव के होते हैं। यह उत्तम लेखक सेल्समैन, प्रकाशक, पत्रकार भी हो सकते हैं। बुध की स्थितिनुसार अन्य परिणामों के बारे में जाना जा सकता है।
शुभ रत्न- पन्ना व शुभ रंग- हरा।
सेहत- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तो अनुकूल स्थितियां बन सकती है। बीमारी की हालत में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा मेहनत से बचें।
दांपत्य जीवन- पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। खर्च की सीमा बढ़ सकती है। जिमेदारियां अधिक होने से दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय पक्ष में व्यस्तता रहेगी लेकिन लाभ की संभावना अधिक नहीं रहेगी। फिर भी कार्य के प्रति सजग रहें तो स्थितियां अनुकूल रहेगी।
नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय ठीक-ठीक रहेगा। कार्य के प्रति सतर्कता ही लाभदायक साबित होगी। वर्ष के मध्य में लाभ के योग बनेंगे।
आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में समय बहुत कुछ ठीक ही रहेगा। कभी-कभी परेशानियां आ सकती है, लेकिन हिम्मत से डटे रहे तो संभल जाएंगे।
शत्रु पक्ष- शत्रु तो होंगे लेकिन उनकी चालें नाकाम रहेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में समय ठीक ही रहेगा। मान-सम्मान बना रहेगा।
नए साल में मिथुन राशि के सितारे