WD WD |
नायक दी हीरो (ड्रामा): एक सामान्य आदमी, राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने की चुनौती को स्वीकार कर लेता है। इस एक दिन में किए गए अच्छे कामों की वजह से कई लोग उसके दुश्मन बन जाते हैं। इनसे निपटने के लिए उसे राजनीति में उतरना ही पड़ता है।
कलाकार: अनिल कपूर, अमरीष पुरी, रानी मुखर्जी निर्देशक: एस शंकर
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
बुड्ढा होगा तेरा बाप (एक्शन): एक अपराधी विज्जू को पेरिस में एसीपी करन मल्होत्रा का खून करने के लिए बुलाया जाता है। पेरिस में अपनी पत्नी और दोस्त से मिलने के बाद वह जुर्म के रास्ते को छोड़ना चाहता है। मगर क्या वह ऎसा कर पाएगा?कलाकार: अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सोनू सूद निर्देशक: पुरी जगन्नाथ
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जिगर कलेजा (एक्शन): एक गांव में खतरनाक बीमारी के कारण हजारों लोग मारे जाते हैं। ऎसा माना जाता है कि भगवान ने उन्हें बचाने के लिए जिसे भेजा है वह जल्द ही आने वाला है। सिदप्पा, राजू से मिलकर उसे बताता है कि वही है जो गांववालों की जान बचा सकता है।कलाकार: महेश बाबू, अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज निर्देशक: त्रिविक्रम श्रीनिवास
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
एक्शन रीप्ले (कॉमेडी): अपने माता - पिता की के खराब संबंधों से परेशान एक बेटा 70 के दशक में हुई उनकी शादी और रोमांस के क्षणों में पहुंच जाता है। परंतु यह सब उतना आसान नहीं होता जितना उसे लगता था।कलाकार: अक्षय कुमार, ऎश्वर्या राय बच्चन, नेहा धूपिया, ओम पुरी निर्देशक: विपुल शाह
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
1920 इविल रिटर्नस (हॉरर): पेशे से कवि जयदेव, एक लड़की से मिलता है जिसे अपने पिछले जीवन के बारे में कुछ पता नहीं। वह उसे अपने घर ले आता है और उसकी मदद करने की कोशिश करता है। कुछ वक्त बाद उस लड़की पर एक आत्मा अपना अधिकार जमा लेती है।कलाकार: आफताब शिवदासानी, टिया बाजपेई निर्देशक: भूषण पटेल
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
जो बोले सो निहाल (एक्शन): जब एक कांस्टेबल निहाल सिंह, आतंकी रोमियो से मिलता है तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। निहाल को नौकरी से निकाल दिया जाता है।
कलाकार: सनी देओल, कमल खान, नुपुर मेहता निर्देशक: राहुल रावल